देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रथम चरण में सामने आई त्रुटियों और दूसरे चरण में दावों व आपत्तियों की सुनवाई की प्रक्रिया को अव्यावहारिक, अपारदर्शी और पक्षपातपूर्ण बताते हुए आपत्ति दर्ज कराई। कांग्रेस नेताओं ने निष्पक्ष, पारदर्शी और मतदाता हितैषी निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग से तत्काल आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

