23वीं सीनियर जिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026 का परेड ग्राउंड आउटडोर बास्केटबॉल कोर्ट में सफल आयोजन
देहरादून, ब्यूरो। 23वीं सीनियर जिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 18 से 20 नवंबर 2026 तक परेड ग्राउंड आउटडोर बास्केटबॉल कोर्ट, देहरादून में सफलतापूर्वक किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन, देहरादून के तत्वावधान में तथा उत्तराखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन और बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) से संबद्धता के अंतर्गत किया गया।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

इस प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग की कुल 22 टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसमें पुरुष वर्ग की 14 और महिला वर्ग की 8 टीमें शामिल रहीं।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में पहाड़ी बॉलर्स ने परेड ग्राउंड A को 77–75 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
वहीं महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में यूनिसन क्लब ने STVPSDS को 42–36 से पराजित कर चैंपियनशिप का खिताब जीता।
प्रतियोगिता का आयोजन निम्न पदाधिकारियों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से संपन्न हुआ:
1. मनदीप ग्रेवाल – अध्यक्ष, जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन देहरादून एवं महासचिव, बास्केटबॉल एसोसिएशन उत्तराखंड।
2. हरविंदर सोढ़ी – वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बास्केटबॉल एसोसिएशन उत्तराखंड।
- शैलजा असवाल – महासचिव, जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन देहरादून।
-
बलविंदर सिंह – तकनीकी अध्यक्ष, जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन देहरादून।
-
गौतम – आयोजन सचिव, जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन देहरादून।
-
दिनेश असवाल – मुख्य अतिथि, जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन देहरादून।
-
अमित थापा – चयन समिति सदस्य, जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन देहरादून।
-
विजय धम्मी – उत्तराखंड के वरिष्ठ खिलाड़ी।
जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, तकनीकी अधिकारियों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

