पुरानी एसीपी बहाली की मांग को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का जनसंपर्क अभियान तेज, 27 को करेंगे सचिवालय कूच
देहरादून, ब्यूरो। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, देहरादून के जिला अध्यक्ष रविंद्र चौहान एवं जिला सचिव पिंकेश रावत के नेतृत्व में आज पुरानी एसीपी (10, 16, 26 वर्ष) बहाली की मांग को लेकर तीसरे दिन भी व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य आगामी 27 नवंबर को होने वाले ‘सचिवालय कूच’ आंदोलन के लिए कर्मचारियों को जागरूक कर अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना है।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
अभियान के तहत पदाधिकारियों ने बाल विकास परियोजना विभाग, डेयरी संघ, आईटीआई कॉलेज (गुजराड़ा, आईटी पार्क) और पॉलिटेक्निक कॉलेज (नानूरखेड़ा, आमवाला) का दौरा किया। सभी विभागों के कर्मचारियों ने इस मांग को न्यायसंगत बताते हुए आंदोलन को पूर्ण समर्थन दिया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
जिला अध्यक्ष रविंद्र चौहान ने इसे कर्मचारियों का हक बताते हुए आर-पार की लड़ाई की बात कही, वहीं जिला सचिव पिंकेश रावत ने कर्मचारियों से भारी संख्या में उपस्थित होने की अपील की। इस दौरान बाल विकास से मीना बलूनी, नीमा जोशी, उर्मिला चौहान, नीलम, प्रियंका; दुग्ध संघ से नीरज, गोपेश्वर दत्त शर्मा, सहदेव तथा आईटीआई आमवाला से प्रभाकर, सुनील थापा, विक्रम सिंह, भूपेंद्र सिंह, अंकित तिवारी, अनिल रावत सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

