देहरादून ब्रेकिंग: चंद्रमणि चौक में Hyundai शोरूम में भीषण आग, इलाके में हड़कंप, देखें वीडियो
देहरादून के चंद्रमणि चौक स्थित BM Hyundai के शोरूम में आज सुबह करीब 5:30 बजे भीषण आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

Dehradun Breaking: Massive fire at Hyundai showroom in Chandramani Chowk; panic in the area – watch video.
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुटी है। आग लगने के कारणों और नुकसान का अभी आकलन किया जा रहा है।
