भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ उत्तराखंड ने मनाया हरेला लोक पर्व लगाए सैकड़ों पेड़, घेर बाढ़ कर पौधों की सुरक्षा की ली शपथ
देहरादून, ब्यूरो। हर वर्ष की तरह भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ उत्तराखंड ने पौधरोपण कार्यक्रम कर हरेला लोक पर्व मनाया। यह कार्यक्रम लच्छीवाला रेंज के अंतर्गत दौड़वाला बीट में संपन्न हुआ। जिसमें डॉ. सुन्दर लाल चौहान, पर्यावरणविद् विनोद जुगलान एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता समर महंत मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम की मुख्य योजना भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री ने बनाई तथा औषधियुक्त फल दार, छायादार पौधों का रोपण किया गया।
लच्छीवाला रेंज के वन क्षेत्राधिकार गंभीर सिंह धामंदा भी इस दौरान मौजूद रहे। साथ में सभी बीटों के फॉरेस्ट अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए। नगर निगम देहरादून के अंतर्गत होने के करण पार्षद सोबत चंद्र रमोला भी मौजूद रहे। एफडब्लूए के पदाधिकारी एवं सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए। पौधरोपण कार्यक्रम में विभिन्न प्रजाति के पेड़ जिनमें कचनार, नीम, आम, बेल शीशम, पिलखन, जामुन इत्यादि पेड़ों का रोपण किया गया। करीब 100 से भी अधिक पेड़ों को लगाया गया कार्यक्रम में अतिथि विनोद जुगलान ने कहा पूरे देश में पौधरोपण से देश हरा भरा बनेगा। बढ़ते प्रदूषण व ग्लोबल वार्मिंग की वजह से धीरे-धीरे ऑक्सीजन पर खतरा मंडरा रहा है, जिसे सिर्फ पेड़ ही बचा सकते हैं। वही वरिष्ठ नेता भाजपा समर महंत ने भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ एवं प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री की पहल का स्वागत किया उन्होंने कहा गायत्री के नेतृत्व में इस क्षेत्र में करीब 10000 पेड़ों का रोपण किया जा चूका है, जिसमें कई पेड़ आज 25 साल से भी अधिक उम्र के खड़े हैं।
उन्होंने पत्रकारों की इस भूमिका पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सिर्फ खबरों तक सीमित न रहकर बल्कि समाज की प्रथम लाइन में खड़ा होकर समाज और देश के लिए कर्तव्यों का निर्वहन करना भी पत्रकारों को राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार बनाता है।
वन क्षेत्राधिकारी अधिकारी ने अपने संबोधन में पत्रकारों के इस तरह के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ उत्तराखंड के सदस्य समय-समय पर पर्यावरण, वन बचाओ एवं स्वच्छता के प्रति कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं जो कि सभी के लिए प्रेरणादायी है। कार्यक्रम को पार्षद रामोला ने संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में वन संपदा की रेख देख में स्वयं पत्रकारों का संगठन सक्रिय है। साथ ही क्षेत्र के विकास में भी पत्रकारों की भूमिका रही है। उन्होंने वन विभाग से और अधिक पौधरोपण का अनुरोध किया। कार्यक्रम के अतिथि डॉक्टर चौहान ने श्रमजीव पत्रकार संघ की सराहना करते हुए कहा कि भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ निरंतर विभिन्न विधाओं में अपनी भूमिकाओं का निर्वहन कर रहा है। उन्होंने हाल ही में हुए सम्मेलनों का जिक्र करते हुए कि भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ उत्तराखंड सरकार के साथ मिलकर के राज्य के जनमानस के हित में कार्य कर रहा है। साथ ही अपनी लेखनी से जन जागरूकता का कार्य कर रहा है। मंच पर वन अग्नि बुझाने में में विशिष्ट भूमिका निभाने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।















इनमें वन दरोगा कुशहाल सिंह बिष्ट, वन दरोगा पंकज रावत, बीट अधिकारी जयेंद्र साहनी बीत अधिकारी अंकित नेगी बीट अधिकारी रमन कुमार बीट अधिकारी मुकेश शर्मा, बीट सहायक राकेश कुमार को सम्मानित किया गया भारती श्रमजीव पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री, विवेक तोमर, जिला अध्यक्ष आशीष डोभाल, प्रदेश कार्यालय प्रभारी संदीप गौड़, सदस्य सत्यनारायण गायत्री, अर्जुन कुमार, बाबूराम ने अतिथियों का स्वागत किया तथा ड्रीम संस्था से आए छात्रों का स्वागत अभिवादन किया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे, जिनमें मनकला देवी, शोहण साही, शमशेर ठकुरी, अनामिका, अर्जुन गायत्री, यश पँवार आदि शामिल थे।
