गंगोत्री के विकास की कहानी और विजयपाल सजवाण का राजनीतिक कद, अपने कार्यकाल में किए ये अहम काम
गंगोत्री/ देहरादून । उत्तराखंड की राजनीति में गंगोत्री विधानसभा हमेशा बदलाव के लिए जानी जाती रही है, लेकिन विकास कार्यों की चर्चा होती है तो पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण का नाम प्रमुखता से सामने आता है।
अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, पर्यटन और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अनेक योजनाओं को धरातल पर उतारने का दावा किया।
विजयपाल सजवाण के समर्थकों का कहना है कि उन्होंने विकास को राजनीति का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का दायित्व माना। यही कारण रहा कि उनके कार्यकाल में इंजीनियरिंग कॉलेज बोन, पिपली धनारी पॉलिटेक्निक, आईटीआई संस्थानों की स्थापना, कई विद्यालयों का उच्चीकरण और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण कार्य हुए।

The story of Gangotri’s development, Vijaypal Sajwan’s political stature, and the key initiatives undertaken during his tenure.
गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों मोटर मार्गों, झूला पुलों और मोटर पुलों के निर्माण तथा पुनर्निर्माण से दूरस्थ गांवों की आवाजाही आसान हुई। वहीं दयारा बुग्याल को “ट्रेक ऑफ द ईयर” घोषित कराने और नेलांग घाटी को पर्यटन के लिए खोलने जैसे निर्णयों को भी क्षेत्र के विकास से जोड़कर देखा जाता है।
सिंचाई, पेयजल और विद्युत क्षेत्र में भी कई योजनाएं स्वीकृत हुईं, जबकि चारधाम यात्रा मार्गों के सुदृढ़ीकरण और गंगोत्री धाम क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को भी उनके कार्यकाल की उपलब्धियों में गिना जाता है।
The story of Gangotri’s development, Vijaypal Sajwan’s political stature, and the key initiatives undertaken during his tenure.
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जैसे-जैसे 2027 का विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, गंगोत्री विधानसभा में विकास बनाम बदलाव की बहस भी तेज होती जा रही है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि मतदाता विकास कार्यों के अनुभव को प्राथमिकता देते हैं या फिर अपनी पुरानी परंपरा के अनुसार एक बार फिर नया राजनीतिक विकल्प चुनते हैं।
