- एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के मोटिवेशन का दिखा असर, बेहतर तालमेल से सम्पन्न हुआ PM मोदी का वीवीआईपी कार्यक्रम
- पुराने पुलिस कर्मियों के अनुभव तथा नये रिक्रूट पुलिस कर्मियों के जोश के बेहतर तालमेल से सकुशल सम्पन्न हुआ वीवीआईपी कार्यक्रम
- ब्रीफिंग के दौरान एसएसपी देहरादून ने सभी रिक्रूट पुलिस कर्मियों में जोश भरते हुए बेहतर ड्यूटी के लिए किया था प्रेरित
- पुराने पुलिस कर्मियों को वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान अपने अनुभवों का इस्तेमाल करने की दी थी सीख
- वीवीआईपी ड्यूटी सकुशल संपन्न होने पर एसएसपी देहरादून ने सभी ड्यूटीरत अधिकारी/कर्मचारियों को धन्यवाद और शुभकामनाएं दी
देहरादून, ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी में नियुक्त पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी पुलिसकर्मियों को वीआईपी ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं सजगता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए थे।

इस दौरान एसएसपी देहरादून ने पहली बार वीवीआइपी ड्यूटी में नियुक्त किए गए रिक्रूट उप निरीक्षकों तथा रिक्रूट कांस्टेबल को ब्रीफ करते हुए उन्हें बेहतर ढंग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए मोटिवेट किया। साथ ही ड्यूटी में नियुक्त सभी पुराने पुलिस कर्मियों को वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान अपने अनुभवो का इस्तेमाल करने की सीख दी।
How’s the enthusiasm! SSP Doon Pramod Singh Dobal’s motivation shows its effect
एसएसपी देहरादून के मोटिवेशन का असर वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान दिखा, जहां पुराने पुलिस कर्मियों के अनुभव व नए रिक्रूट पुलिसकर्मियों के जोश के चलते दून पुलिस द्वारा वीवीआईपी कार्यक्रम को सकुशल रूप से सम्पन्न कराया।
