कुमाऊँ मंडल में स्वास्थ्य सेवाओं पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा, दिए यह निर्देश
नैनीताल, ब्यूरो। कुमाऊँ आयुक्त और सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने नैनीताल में स्वास्थ्य विभाग की मंडलीय समीक्षा बैठक में सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
समीक्षा बैठक में अस्पतालों में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता, दवाओं की निर्बाध आपूर्ति, चिकित्सा उपकरणों की कार्यशीलता और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
कुमाऊं आयुक्त ने राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन (टीबी) कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए मरीजों की समय पर स्क्रीनिंग, नोटिफिकेशन और खराब मशीनों की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
साथ ही वर्षाकाल को देखते हुए हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की विशेष निगरानी और समय से अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था करने को कहा।

दीपक रावत, कुमाऊँ आयुक्त
