- एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुँचाती दून पुलिस
डोईवाला क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, 5 लाख की ज्वैलरी और अन्य सामान हुआ बरामद
- घटना को अंजाम देने वाले 1 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई लगभग 5 लाख रुपए कीमत की ज्वैलरी व अन्य सामान हुआ बरामद
देहरादून, ब्यूरो। कोतवाली डोईवाला पर 01/03/2026 को वादी अशोक कुमार रावत पुत्र स्व0 श्री कुन्दन सिंह रावत निवासी पुष्पा निवास दिव्या विहार, मियांवाला, कोतवाली डोईवाला देहरादून द्वारा प्रा0पत्र देकर अवगत कराया कि वह दिनांक 15-02-26 को अपने बेटे के पास नोयडा गये थे तथा जाने से पहले अपने मकान में काम करने वाली महिला को बीच बीच मे मकान की सफाई करने की बात बताते हुए मकान को बन्द कर मकान की चाबी अपने पडोसी को दी थी, दिनांक 28/02/2026 को उनके विहार पर काम करने वाली महिला द्वारा उन्हें फ़ोन कर मकान के मेन दरवाजे के लॉक टूटे देखे व मकान के खुला होने की जानकारी दी। जब वह अपने परिवार के साथ घर वापस आये तो देखा की कमरों में कपडे अस्त व्यस्त पडे हुए थे तथा आलमारी में रखे उसके सोने चांदी के गहने चोरी हो गये थे, मौके पर अज्ञात चोर द्वारा लॉक तोड़ने में जो सामान इस्तेमाल किया था, वह पड़ा था। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर सम्बंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत उसके अनावरण तथा उसमें शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा प्रभारी निरीक्षक डोईवाला को कड़े दिशा-निर्देश दिये गये। जिस पर तत्काल कोतवाली डोईवाला पर पुलिस टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल व आस पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे करीब 515 CCTV कैमरो का अवलोकन कर सीसीटीवी फुटेज मे दिख रहे संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी व मुखबिर की सूचना पर दिनांक 17/03/2026 को घटना में शामिल अभियुक्त मो० सुहैल को कबाडी बाजार के पास मैन हाईवे, निकट कारगी चौक पटेलनगर से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में चोरी किये गये सोने व चांदी के जेवर बरामद हुए।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
:गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
1- मौ0 सुहैल पुत्र रईश अहमद निवासी जेनुल आबदीन अफजलगढ, धामपुर, बिजनौर, उत्तरप्रदेश व हाल पता ब्राहमणवाला आईशा मस्जिद के पास लोहियानगर, पटेलनगर, देहरादून, उम्र 20 वर्ष
: बरामदगी का विवरण :
घटना में चोरी की गई ज्वैलरी (अनुमानित कीमत 05 लाख रुपये)

