- नशा तस्करों के विरुद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस
- मादक पदार्थो के साथ 2 नशा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- अभियुक्तों के कब्जे से ₹3 लाख से अधिक मूल्य की 11.41 ग्राम स्मैक बरामद
देहरादून/डोईवाला, ब्यूरो। डोईवाला पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शनिवार को बालकुआंरी चौक लालतप्पड, डोईवाला पर आकस्मिक रूप से संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चैकिंग के दौरान 2 अभियुक्तों 1-नितिन पुत्र जयपाल सिंह को 05.45 ग्राम अवैध स्मैक तथा 2-अनूप पुत्र गिरीश चंद को 05.96 ग्राम अवैध स्मैक (दोनो से कुल 11.41 ग्राम स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तो के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0-149/2026 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत किया गया।

पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वह स्वंय भी नशे के आदी हैं और दोनो घूम-घूमकर देहरादून, डोईवाला क्षेत्र में टैक्सी चालकों, मजदूरो को ऊंचे दामों में स्मैक बेचते हैं, जिससे उन्हें मुनाफा हो जाता है और अपने नशे के लिए पैसे भी मिल जाते है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1- नितिन पुत्र जयपाल सिंह निवासी रेस कोर्स न्यू बस्ती, सी- ब्लॉक देहरादून, उम्र- 26 वर्ष
2-अनूप पुत्र गिरीश चंद निवासी सोनला थाना नंदप्रयाग कर्णप्रयाग चमोली उम्र- 22 वर्ष
