Breaking news : तिब्बती मार्केट में शहीद कर्नल के बेटे अर्जुन को गोली मारने वाले शूटर अरेस्ट, माँ समेत 4 पर मुकदमा
देहरादून पुलिस ने हत्याकाण्ड के शूटर और सहयोगी को विभिन्न जगह पर मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
Firing में दो बदमाशों को लगी गोली
*दून पुलिस का पलटवार
हत्याकांड के दृष्टिगत जनपद देहरादून में सभी थाना क्षेत्र में एसएसपी देहरादून के निर्देश पर बदमाशों की धरपकड़ हेतु शहर से देहात तक लगातार नाकेबंदी व सघन चेकिंग कर चलाया जा रहा था अभियान
तड़के सुबह पुलिस को मिली बड़ी सफलता दो बदमाशों को अलग-अलग थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
नाकेबंदी व सघन चेकिंग के दौरान रायपुर थाना क्षेत्र में लाडपुर के जंगल में बदमाश द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई,पुलिस मुठभेड़ मे बदमाश गिरफ्तार,बदमाश के पैर पर लगी गोली, बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार हेतु तत्काल कॉरपोरेशन चिकित्सालय ले जाया गया
चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार बदमाश द्वारा लालतप्पर पुलिस चौकी पर पुलिस के रोकने पर ना रुककर वापस पीछे भागकर खंडर फैक्ट्री मे घुसकर पुलिस पार्टी पर फायर किया गया जवाबी कार्यवाही,मुठभेड़ मे एक बदमाश गिरफ्तार किया गया,मुठभेड़ मे गिरफ्तार बदमाश के दाहिने पैर पर लगी गोली
घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई उच्च अधिकारी मौके के लिए रवाना
एसएसपी देहरादून पहुंचे चिकित्सालय
एसएसपी देहरादून ने कोरोनेशन चिकित्सा पहुंचकर अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई
बदमाशों का चिकित्सालय में कराया जा रहा है उपचार
बदमाशों से दो देशी तमंचे वह एक स्कूटी बरामद
पूछताछ में बदमाशों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबुली
लगातार पूछताछ जारी
तो कलजुगी माँ बीना ने ही करवाई अर्जुन की हत्या! माँ समेत 4 पर मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में के तिब्बती मार्केट में बुधवार को इंदिरा नगर निवासी अर्जुन शर्मा को उसी की मां और तीन अन्य लोगों ने भाड़े के हत्यारों से गोलियां चलवा कर मौत के घाट उतार दिया…पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी अभिलाषा ने अपनी सास बीना शर्मा समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है… अन्य आरोपियों में बिना के परिचित विनोद उनियाल, उसकी पत्नी संगीता उनियाल और एसके मैमोरियल अस्पताल के डॉक्टर अजय खन्ना भी शामिल हैं… बता दें कि डॉक्टर अजय खन्ना आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं… अर्जुन शर्मा की पत्नी की तहरीर में बीना शर्मा का अन्य तीन आरोपियों के साथ करोड़ों का लेन-देन होने की बात कही गई है… अर्जुन इसे लेकर विरोध जताते थे… मां बेटे के बीच तनातनी का मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा था… बिना ने अर्जुन से खतरा बताते हुए कोर्ट के आदेश पर सुरक्षा ली थी और एक महिला सिपाही बिना के घर पर पिछले 1 साल से तैनात थी… पुलिस ने कल देर रात भाड़े के दोनों हत्यारों को लाडपुर रायपुर और लाल तप्पड़ देहरादून से मुठभेड़ और पैर में गोली मारने के बाद कोरोनेशन अस्पताल देहरादून में भर्ती कराया… पुलिस मामले की जांच कर रही है… वहीं दूसरी ओर पुलिस की जांच में 42 करोड़ की उधारी और पारिवारिक विवाद संपत्ति को लेकर विवाद सामने आया है… अर्जुन की पत्नी अभिलाषा की तहरीर व मां बेटे के बीच में झगड़े से इस एंगल को बल भी मिल रहा है… इस बीच अमरदीप गैस एजेंसी के कर्मचारी विजय ने भी सनसनीखेज खुलासा करते हुए मीडिया को बताया कि यह मामला 42 करोड़ की उधारी से जुड़ा है… विजय ने विनोद उनियाल पर अर्जुन को धमकाने का आरोप भी लगाया विजय ने कहा कि विवाद करीब 15 साल से चल रहा था….
