ब्रेकिंग न्यूज़: देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, चैन स्नैचिंग का आरोपी गोली लगने से घायल
बसंत विहार में देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस-बदमाश मुठभेड़, चैन स्नैचिंग का आरोपी घायल
पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा बदमाश मुठभेड़ में घायल, तमंचा और लूटी गई चैन बरामद

Breaking News: Encounter between police and a criminal in Doon; chain-snatching suspect injured by gunfire.
बसंत विहार में पुलिस की जवाबी कार्रवाई, पैर में गोली लगने से चैन स्नैचिंग का आरोपी घायल
बिना नंबर स्कूटी पर भाग रहे बदमाश से मुठभेड़, चोरी की एक्टिवा और तमंचा बरामद
14 अगस्त की चैन स्नैचिंग का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, लूटी गई चैन भी बरामद
देहरादून में पुलिस का बदमाशों पर शिकंजा, मुठभेड़ में आकाश उर्फ तमंचा घायल
बसंत विहार मुठभेड़ में घायल बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस और चोरी की स्कूटी बरामद
विस्तार से पढ़ें क्या है मामला…..
बसंत विहार क्षेत्र में देर रात्रि हरबंसवाला बैरियर पर सघन चेकिंग के दौरान बिना नम्बर प्लेट की एक स्कूटी सवार को रोकने का प्रयास करने पर स्कूटी चालक द्वारा चेकिंग पॉइंट पर ना रुककर टी स्टेट की तरफ भागने पर पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा किया गया , बदमाश द्वारा पुलिस पर पीछा करने के दौरान फायरिंग की गई, पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा करते हुए जवाबी कार्यवाही मे पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ मे स्कूटी चालक बदमाश घायल, बदमाश के पर पर लगी गोली, घटना की सुचना पर
तत्काल अधिकारीगण घटनास्थल के लिए हुए रवाना
मुठभेड़ में घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए प्रेमनगर चिकित्सालय भेजा गया, उच्च उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
अधिकारियो द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर चिकित्सालय में जाकर अधिकारियों से ली घटना के बारे में जानकारी*
मुठभेड़ में घायल बदमाश दिनांक 14/8/26 को बसंत विहार इलाके मैं हुई वृद्ध महिला के साथ हुई चैन स्नैचिंग की घटना का अभियुक्त
बदमाश के विरुद्ध बसंत विहार थाने में है मुकदमा दर्ज
Fsl की टीम द्वारा किया गया घटनास्थल का निरीक्षण,
बदमाश से 1 देशी तमंचा 315 बोर,
01 खोखा कारतूस 315 बोर,
01जिंदा कारतूस, 315 बोर,
01 नीले रंग की एक्टिवा स्कूटी, बिना नंबर प्लेट जो कोतवाली नगर से चोरी किया जाना बताया,
बरामद की गई व दिंनाक 14/8/26 को हुई चैन स्नैचिंग की घटना मे लूटी चैन बरामद
गिरफ्तार घायल बदमाश का नाम
आकाश उर्फ तमंचा पुत्र जगदीश लाल निवासी शिवाजी एनक्लेव जैन प्लॉट थाना रायपुर देहरादून उम्र 27 वर्ष
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार घायल बदमाश आकाश शातिर बदमाश है, जिसके विरुद्ध 1 दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी मिली।
