उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव : FRI में लगी विकास प्रदर्शनी आम जनता के लिए खुली, 12 नवंबर तक कर सकते हैं अवलोकन
देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड राज्य गठन की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह के उपलक्ष्य में, वन अनुसंधान संस्थान (एफ.आर.आई.), देहरादून में राज्य के विकास कार्यों पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है।

सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने जानकारी दी कि यह प्रदर्शनी 10 नवम्बर से 12 नवम्बर तक प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। इस प्रदर्शनी में उत्तराखंड राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा को प्रदर्शित किया गया है।
Uttarakhand Silver Jubilee Celebration: Development Exhibition at FRI Dehradun is open for public viewing till November 12
उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में राज्य के विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत स्टॉलों के माध्यम से पेयजल, सिंचाई, ऊर्जा, पर्यटन, उद्योग, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीकी शिक्षा तथा महिला सशक्तिकरण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में हुए उल्लेखनीय कार्यों को दर्शाया गया है। श्री पांडे ने आम नागरिकों, और विद्यार्थियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन करें।
