- नशे पर प्रभावी अंकुश के लिए दून पुलिस और FDA की बड़ी कार्यवाही
- सेलाकुई स्थित फार्मा सिटी कम्पनियों में पुलिस द्वारा औषधि विभाग की टीम के साथ की औचक निरीक्षण की कार्यवाही
- संदिग्धता के आधार पर कंपनियों से उठाए दवाइयों के सैंपल, परीक्षण के लिए भेजे जायेंगे प्रयोगशाला
- प्रयोगशाला रिपोर्ट प्राप्त होने पर की जायेगी अग्रिम कार्यवाही
देहरादून, ब्यूरो। देहरादून में बढ़ते नशे के खिलाफ औषधि निरीक्षक देहरादून मानेंद्र सिंह राणा ने सेलाकुई में कई फार्मा कंपनियों का औचक निरीक्षण किया और दवाइयों के सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेज दिए हैं। जांच के बाद सामने आएगा कि दवाइयां मानकों के अनुरूप बन रही है या नहीं।
बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने भी सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए इसमें लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा औषधी विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए समय-समय पर फार्मास्युटिकल कम्पनियों तथा मेडिकल स्टोरों के औचक निरीक्षण के निर्देश दिये गये हैं।

इन निर्देशों के अनुपालन में सेलाकुई पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आज बुधवार 4-02-26 को औषधि विभाग के साथ सेलाकुई क्षेत्रान्तर्गत स्थित फार्मा सिटी में स्थापित कम्पनियों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान औषधी विभाग की टीम द्वारा कम्पनियों में औषधियों की गुणवत्ता की जांच की गई, साथ ही कुछ दवाइयों के सैम्पल लिये गये, जिन्हें परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा जायेगा। परीक्षण के लिए भेजी जा रही औषधियों की रिपोर्ट में संदिग्धता पाये जाने पर सम्बन्धित कम्पनी के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
औषधि विभाग टीम
- मानेंद्र सिंह राणा, औषधि निरीक्षक, जनपद देहरादून
पुलिस टीम
1- उ०नि० पी०डी० भट्ट, थानाध्यक्ष सेलाकुई
2- व०उ०नि० जितेंद्र कुमार
3- उ०निरी० संतोष बिष्ट (अभिसूचना इकाई)
4- हे०कां० महेंद्र
