- दून पुलिस की दो टूक, दूसरों की जान से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त, इनोवा कार से बाइक सवार को कुचलने वाले ड्राइवर पर हत्या का मुकदमा दर्ज
- इनोवा कार को खतरनाक तरीके से दौड़ाकर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मृत्यु कारित करने वाले अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने गैर इरादतन हत्या में दर्ज किया अभियोग
- पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा० न्यायालय के समक्ष किया पेश
- न्यायालय में अभियुक्त के विरुद्ध मजबूत पैरवी कर उसका रिमांड स्वीकृत कराते हुए अभियुक्त को भेजा जेल
देहरादून पुलिस का स्पष्ट संदेश, दूसरों की जान के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्यवाही, जाएंगे सीधे जेल
देहरादून, ब्यूरो। विगत 19 मार्च 2026 को देहरादून के डीएल रोड पर इनोवा वाहन को खतरनाक ढंग से सड़क पर दौड़ाकर 01 व्यक्ति की मृत्यु कारित करने तथा 2 लोगो को गंभीर रूप से घायल करते हुए कई अन्य वाहनो को क्षतिग्रस्त करने वाले इनोवा वाहन चालक अभियुक्त गुनीत सिंह को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया था, जिसके विरुद्ध घटना में मृतक व्यक्ति रोहित फिलिप के परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर पर कोतवाली डालनवाला में गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मु0अ0सं0- 47/2026 धारा- 105,125(B),281,324 (6) BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसमे कल 20/03/2026 की प्रातः अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार करते हुए मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां अभियुक्त द्वारा जानबूझकर किये गए उक्त कृत्य के लिए पुलिस द्वारा मा० न्यायालय के समक्ष अभियुक्त के विरुद्ध मजबूत पैरवी करते हुए माननीय न्यायालय से उसका न्यायिक रिमांड स्वीकृत करवाते हुए उसे जेल भेजा गया।
Playing with the lives of others will not be tolerated; murder case filed against driver who crushed a biker with his Innova car

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
गुनीत सिंह पुत्र विरेन्द्र पाल सिंह निवासी 4/6 इन्दर रोड, थाना डालनवाला, उम्र 43 वर्ष
Dehradun Police sends a clear message: Strict action will be taken against those who endanger the lives of others; they will be sent directly to jail.
घटना में प्रयुक्त वाहन :-
इनोवा कार संख्या- UK07DF1795 रंग सफेद
