हल्द्वानी ब्रेकिंग न्यूज़: आज नैनीताल जिले के दौरे पर रहेंगे, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी में करेंगे जनसभा
वे हल्द्वानी में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर हो रहा कार्यक्रम आयोजित।
राजनाथ सिंह का सैनिक स्कूल घोड़ाखाल जाने का कार्यक्रम रद्द किया गया है।

Breaking News: Defence Minister Rajnath Singh will be on a tour of Nainital district today, will address a public meeting in Haldwani.
कार्यक्रम के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह 11:10 बजे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से निकलेंगे।
दोपहर 12:10 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
यहां से वे 12:20 बजे हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी के लिए रवाना होंगे।
12:40 बजे आर्मी हेलीपैड पहुंचेंगे।
इसके बाद वे कार से 12:55 बजे एमबी इंटर कॉलेज मैदान पहुंचेंगे।।
जहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे।
दोपहर 2:15 बजे आर्मी हेलीपैड के लिए रवाना होंगे।।
2:55 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
3:25 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
