
रुद्रप्रयाग, ब्यूरो। आज 01.09.2025 को समय प्रातः 7.34 स्थान मनकटिया में 1 बुलोरो वाहन संख्य यू0के0 11 टी0ए0 1100 के ऊपर मलबा आ गया है, जिसमें 11 व्यक्ति सवार थे, जिसमें से 02 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी हैं एवं 03 व्यक्ति गम्भीर घायल हो गये है तथा उन्य व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के लिए सोनप्रयाग लाया गया है, जाहॉ से 02 व्यक्तियों को हायर सेन्टर रेफर किया गया है।
Boulder stones fell on Bolero in Munkatiya landslide zone, two people of Barkot died on the spot, so many seriously injured
घायल व्यक्तियो का विवरण
- मोहित चौहान पुत्र श्री उपेन्द्र चौहान
-
नवीन सिह रावत पुत्र जयेन्द्र सिंह रावत, उम्र – 35 वर्ष ,पता – बडकोट उत्तरकाशी। (गम्भीर घायल)
-
प्रतिभा पुत्री गिरवीर सिंह ,उम्र -25 वर्ष , पता – बडकोट उत्तरकाशी। (गम्भीर घायल)
-
ममता पुत्री चेन सिंह, उम्र – 35 वर्ष, पता – बडकोट उत्तरकाशी। (गम्भीर घायल)
-
राजेश्वरी पत्नी नवीन , उम्र -35 वर्ष , पता – उत्तरकाशी।
-
पंकज पुत्र हुकम सिंह , उम्र – 24 वर्ष , पता – कोकमल्ला नन्दानगर , चमोली। (वाहन चालक)
मृतक व्यक्तियों का विवरण
-
रिता पत्नी उदय सिंह, उम्र – 30 वर्ष , पता – बडकोट उत्तरकाशी
-
चन्द्र सिंह पुत्र कलम सिंह, उम्र – 68 वर्ष , पता – बडकोट उत्तरकाशी।
जनपद रुद्रप्रयाग: मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन में बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF की त्वरित कार्यवाही
उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण स्थितियां खतरनाक बनी हुई है। आज प्रातःकाल जनपद रुद्रप्रयाग के मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन में ऊपर से गिरे भारी पत्थर की चपेट में आकर एक मैक्स बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में कुल 11 सवारियां थीं। इस दर्दनाक हादसे में 2 व्यक्तियों की दुःखद मृत्यु हो गई, जबकि 3 अन्य व्यक्ति घायल हुए।
सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम त्वरित गति से घटनास्थल पर पहुँची और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया। SDRF जवानों ने घायलों को सुरक्षित निकालकर सोनप्रयाग अस्पताल पहुँचाया।
यह घटना पहाड़ी क्षेत्रों में निरंतर हो रहे भूस्खलनों की गंभीरता को दर्शाती है। SDRF टीम हर कठिन परिस्थिति में तत्परता से राहत व बचाव कार्यों में जुटी हुई है।