जनपद अल्मोड़ा, भिकियासैंण बस दुर्घटना, SDRF टीम घटनास्थल के लिए रवाना
देहरादून/अल्मोड़ा, ब्यूरो। 30 दिसम्बर 2025 को DCR अल्मोड़ा के माध्यम से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि भिकियासैंण से रामनगर जा रही एक यात्री बस विनायक क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई है। बस में लगभग 17–18 यात्री सवार बताए गए हैं।
प्राप्त सूचना के अनुसार यह दुर्घटना में 7 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु होने की सूचना है, जबकि अन्य घायल यात्रियों को उपचार हेतु भिकियासैंण के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


ब्रेकिंग न्यूज़ / अल्मोड़ा (भिकियासैंण)
भिकियासैंण–विनायक मार्ग पर हुए भीषण बस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया।
मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को संबल देने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री धामी ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि हादसे में घायल सभी यात्रियों को तत्काल और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती किया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को उच्च चिकित्सा केंद्रों के लिए रेफर किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे पूरे घटनाक्रम पर स्वयं नजर बनाए हुए हैं और लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में हैं।
सरकार की प्राथमिकता राहत, इलाज और हर घायल तक समय पर मदद पहुंचाना प्रशासन अलर्ट मोड में।
