
Breaking News: यहां BJP ने किया महाजनसम्पर्क, घर घर जाकर किया ऐसे जागरूक; देहरादून/नई टिहरी, ब्युरो। आज 27 जून 2023 को भारतीय जनता पार्टी का महा जनसंपर्क अभियान के तहत थौलधार ब्लॉक जनपद टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क अभियान किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत लालूरी में एवं घोल में घर घर जाकर जनसंपर्क किया गया।
थौलधार ब्लाक के BJP मंडल अध्यक्ष राम चंद्र खंडूरी के नेतृत्व में देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनमानस को अवगत कराया गया।
साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं के संबंध में विस्तार पूर्वक बातें की गई साथ में महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती शिवानी कोठारी भाजपा जिला मंत्री ललिता देवी भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल महामंत्री मनोज खंडूरी, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राकेश खंडूरी भाजपा के कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह भंडारी ने घर घर जाकर कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विभिन्न ग्राम वासियों को अवगत कराया गया।